अपना पेंटबॉल गन उठाएँ और देखें कि क्या आप इस व्यसनकारी आर्केड गेम Paintman 3D - Color Shooter के किसी भी स्तर में अपने पेंटबॉल गन से सारे दुश्मनों को पेंट कर पाते हैं या नहीं। इसे आजमाकर देखें और अपने सामने आनेवाली सारी बाधाओं से बचते हुए आगे बढ़ें और अंतहीन फाँसों से भी बचे रहने का प्रयास करें। आपको किसी भी स्थिति में मानचित्र पर बने रहना होगा ताकि इससे पहले कि आपके दुश्मन आपको पराजित कर सकें, आप उन्हें पेंट करने का प्रयास कर सकें।
Paintman 3D - Color Shooter में गेम खेलने का तरीका अत्यंत ही सरल है: आपके चरित्र के पास असीमित संख्या में पेंटबॉल होते हैं और उनसे रंगों के गेंद स्वचालित ढंग से दागे जाते हैं। आपको बस टैप करना होता है और स्क्रीन पर अपनी उंगली को सरकाते हुए निशाना साधना होता है। दुश्मनों को खत्म करने के लिए बस उन पर पेंटबॉल दागते जाएँ। एक बार आपने मानचित्र पर मौजूद सारे दुश्मनों को पराजित कर दिया तो फिर आप अगले स्तर पर पहुँच जाएँगे।
कुछ खास संख्या में स्तरों को पार करने के बाद, आपका सामना एक ऐसे बॉस से होगा जो सामान्य दुश्मनों की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह साथ ही ऐसे पुरस्कार भी नीचे गिराता है जो सामान्य की तुलना में ज्यादा कीमती होते हैं।
जैसे-जैसे आप मानचित्र पूरे करते जाते हैं, आप सिक्के अर्जित करते हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने चरित्र के लिए नये स्किन एवं अस्त्र अनलॉक करने के लिए कर सकते हैं। साथ ही, आप कुछ अनूठे हुनर भी हासिल करेंगे जिनकी मदद से आप Paintman 3D - Color Shooter के सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण स्तरों को पार कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Paintman 3D - Color shooter के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी